बाबा गरीबनाथ मंदिर में तैर रहा रामेश्वरम से लाया गया श्रीराम लिखा पत्थर,श्रद्धालुओं की भीड़!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बाबा गरीबनाथ मंदिर में तैर रहा श्रीराम लिखा पत्थर,रामेश्वरम से लाया गया रामसेतु का पत्थर,दूर दूर देखने के लिए आ रहे श्रद्धालु

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में तैरता पत्थर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।श्रीराम लिखा ये पत्थर रामेश्वरम से लाया गया है ।यह पत्थर पानी में तैरता है । जो इन दिनों शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।इसे देखने के लिए लोग दूर – दूर से आ रहे ।मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में भी यह रामसेतु का चमत्कारी पत्थर रखा हुआ है।पानी में तैर रहे इस पत्थर पर श्रीराम का नाम भी अंकित है। इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है ।
बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी विनय पाठक ने बताया कि इसे रामेश्वरम से लाया गया है । ताकि , जो लोग रामेश्वरम नहीं जा सकते हैं , वे यहां चमत्कारी पत्थर का दर्शन कर सकते हैं |उन्होंने बताया कि उनके भतीजे अमरनाथ पाठक साल 2017 में रामेश्वरम गए थे ।वहां के पंचमुखी हनुमान मंदिर से पत्थर लेकर बाबा गरीबनाथ के दरबार में लाए थे ।
इस चमत्कारी पत्थर के बारे में अमरनाथ पाठक ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर से इसे प्राप्त करने के बाद उन्होंने पत्थर के साथ तिरुपति बालाजी , केदारनाथ , बद्रीनाथ , गंग्योत्री , यमुनोत्री की यात्रा की और उसके बाद इसे यहां स्थापित किया ।

बाइट-अमरनाथ पाठक
बाइट-अभिषेक पाठक,पुजारी

Join us on:

Leave a Comment