किसानों का अनोखा प्रदर्शन, आलू फेंक कर किया समर्थन मूल्य की माँग

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में किसानों का अनोखा प्रदर्शन सामने आया है, किसानों ने आलू सड़क पर फेंक दिया और समर्थन मूल्य जारी करने की माँग की है!
इसे लेकर पहले से ही किसान लगातार सरकार लगातार माँग कर रहे थे कि सरकार आलू का समर्थन मूल्य तय करें, किसानों को भारी नुकसान हो रहा है आखिरकर किसानों का सब्र जबाब दे और उन्होंने बछवाड़ा में NH 28 पर आलू फेंक कर प्रदर्शन किया, तथा केंद्र एवं राज्य दोनों सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की! गौरतलब है की बेगूसराय जिले के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है लेकिन इस बार ना तो किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है और ना ही कोल्ड स्टोर में इतनी जगह है की आलू को रखा जाय!

बाइट- किसान

Join us on:

Leave a Comment