जो सदस्य भी नहीं उसे बनाया AICC का मेंबर, विधायक ने कहा आला कमान से करेंगे शिकायत!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

दरभंगा में मोहम्मद नौशाद को एआईसीसी का मेंबर बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा

भागलपुर विधायक ने कहा- आलाकमान के पास अपनी बात पहुंचाने से होगा निदान

भागलपुर, दरभंगा में मोहम्मद नौशाद को एआईसीसी का मेंबर बना दिया गया है। जबकि वह कांग्रेस कार्यकर्ता है ही नहीं।वही कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भक्त चरण दास के द्वारा पैसे लेकर इन्हें एआईसीसी का मेंबर बनाया गया है। जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने साफ तौर पर कहा है कि अगर कहीं से गलती हुई है तो इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी से बात करनी चाहिए। धरना दे रहे लोगों को धरना खत्म कर आलाकमान के पास अपनी बात पहुंचानी चाहिए। जिससे जहां गलती हुई है उसे खत्म किया जाए।

अजीत शर्मा, कांग्रेस विधायक दल के नेता

Join us on:

Leave a Comment