राज्य की तरक्की को गति देने वाला बजट, सबका रखा गया ख्याल – राजद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

लोकेशन…. पटना

बिहार की तरक्की की रफ्तार को और तेज करने के साथ हीं नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने वाली बजट

पटना 28 फरवरी 2023 , आज वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2023 -24 के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट बिहार की तरक्की की रफ्तार को और तेज करेगा।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि 2,61, 885 करोड़ रुपए के बजट में महागठबंधन सरकार के सात निश्चयों को ध्यान में रखते हुए समाज के हर तबके खासकर युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी और महिलाओं के हित में कई कदम उठाए गए हैं। संसाधनों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क भी प्राथमिकता में है। इस बजट की सबसे खास बात यह है कि इस वर्ष दस लाख नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने के संकल्प को पूरा करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
यह बजट जन कल्याणकारी है।
चित्तरंजन गगन
प्रदेश प्रवक्ता राजद, बिहार

Join us on:

Leave a Comment