रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतोना थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित सुहास गांव के झुंगुर चौक से बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर पतोना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया है कि पिछले दिन बाइक चोरहै से संबंधिता थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। दर्ज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिला की दो बाइक चोर सुहास गांव के झुंगुर चौक पर चोरी के बाइक ले कर किसी का इंतजार कर रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर त्वरित कार्वाई करते हुए बताए गए जगह पर पहुँचा तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो बाइक सवार भागने लगा।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दो चोरी की बाइक के साथ कांड संख्या के अनुसंधानकर्ता एवं पतोना थाना पुलिस के सहयोग से दबोच लिया गया।
पुलिस चोरों के अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुसरी बाइक अरेर थाना क्षेत्र के बिजलपुरा गांव से चूराई गई है। बाइक मालिक का कहना है की कुछ दिन पूर्व उनके दरवाजे से उनकी स्कोर्पियो गाड़ी की भी चोरी कर ली गई है। इस संबंध मे भी अरेर थाना मे मामला दर्ज कराया गया। लेकिन काफी समय बित जाने के बाद आज तक उन कोई सुराग पुलिस को नही प्राप्त हो सकी है। अब दूबारा से दरवाजे से बाइक की चोरी कर लिया गया। जिसे पतौना थाना पुलिस ने चोर सहित बरामद कर लिया है।



