कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
टेंपो और बाइक में टक्कर की घटना में 4 लोग घायल 1 को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
टेंपो और बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी गेट के समीप की बताई जाती है। जहां बाइक और टैंपू में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गई और घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक घायल को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा रेफर किया गया। सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। उनकी पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी छोटू पासी के पुत्र पिंटू पासी, सोनहन गांव निवासीके रहने वाले एजाजुल हक, मीरीया गांव के अली हुसैन का पुत्र ईशा अंसारी व चैनपुर मठिया के रहने वाले कन्हैया सिंह के रूप में की गयी है। उक्त चारों घायलों में से गंभीर रूप से घायल पिंटू पासी को सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन घायल हुए युवक को इलाज के लिए वाराणसी ले गए।




