कैमूर-मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरुद्ध आप का प्रदर्शन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारत में भाजपा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिए ईडी सीडी एवं सीबीआई का करती है गलत दुरुपयोग

दिल्ली के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसौदिया जी को झूठे केश में सीबीआई ने जेल में डाल दिया है। इस घटना की कड़ी निंदा आम आदमी पार्टी जिला कैमूर बिहार ईकाई करती है। जिला प्रभारी डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत में भाजपा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिए ईडी सीडी एवं सीबीआई का गलत दुरुपयोग करती है। माननीय सिसौदिया जी दिल्ली में शिक्षा की क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं जिससे भाजपा सरकार घबरा गयी है। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए ऐसी हथकंडा अपनायी है जिसका हम सब पुरजोर विरोध करते हैं। अंततः आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी। माननीय सिसौदिया जी की गिरफ्तारी के विरोध में आजाद नगर भभुआ जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आपात बैठक हुई जिसमें फैसला हुआ कि शीघ्र ही इस संदर्भ में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, राजू सिंह, अरविंद कुमार, नंदनी सिंह, कपिल मुनि पटेल, सुनील सिंहा, संजू देवी, आरती कुमारी, पंकज प्रजापति, सुनील पासवान, राम प्रवेश सिंह, प्रेम चंद संत, राहुल राम, अखिलेश कुमार, बाल्मीकि मौर्य, सुदामा प्रजापति, महेश्वर पासवान, अनिल रजक, प्रकाश शर्मा, रमाकांत सिंह गोपाल मौर्या आदि थे।

Join us on:

Leave a Comment