पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी सरेन पंचायत के मुखिया के अपना देवर को 4 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ एक टेम्पो ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में मुखिया के देवर राहुल कुमार और टेम्पो ड्राइवर गौतम कुमार शामिल है। मामला टेहटा ओपी क्षेत्र के मेला रोड की है। टेहटा ओपी प्रभारी धीरज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जाता है कि रविवार की रात एक टेम्पो से शराब लाई जा रही थी। शंका होने पर टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई तो चार कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेम्पो पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दोनों ने अपना नाम राहुल कुमार और गौतम कुमार बताया। राहुल कुमार टेहटा का रहने वाला है जबकि गौतम कुमार घोषी थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। जब्त शराब इम्पीरियल ब्लू कंपनी की बताई जाती है। जब्त शराब में 375 एमएल की 72 बोतल और 750 एमएल की 12 बोतल शराब है। पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इधर, शराब के साथ मुखिया के देवर की गिरफ्तारी को लेकर पूरे पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि गलत काम का नतीजा गलत ही होता है। एक न एक दिन गलत काम का भंडाफोड़ होना ही था। लोगों का कहना है कि मुखिया का परिवार कई सालों से शराब के धंधे में लिप्त रहा है। यह बात दीगर है कि वह अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। लोगों का कहना है कि घर में मुखिया बनने के बाद मुखिया का दोनों देवर सीना तानकर पूरे पंचायत में शराब बेच रहा था। इस काम में कई माफिया भी सक्रिय हैं, जिनकी लाखों की पूंजी इस धंधे में लगी है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि होली पर्व को लेकर ये लोग कई ठिकानों पर भारी मात्रा में शराब को स्टॉक किये हुए है। यदि पुलिस कड़ाई से जांच करे तो कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि इस मामले कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बचते दिखे। इधर इस संबंध में एसपी दीपक रंजन से सवाल पूछने पर वे भी बाद में बताने का हवाला देते हुए टाल दिए।
Byte – दीपक रंजन,एसपी जहानाबाद




