पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर परिषद एवं सभी नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ करते हुए आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जहानाबाद नगर परिषद एवं मखदुमपुर, काको एवं घोषी नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन/ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर परिचर्चा किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा का उठाव करायें तथा कचरा प्रबंधन के लिए लोगों के लिए जागरूकता अभियान चला कर जागरूक करें। साथ हीं लोगों को कचरा प्रबंधन के तहत् कचरा का निस्तार किस प्रकार किया जाए जिसमें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डाला जाए संबंधित व्यापक जानकारी उपलब्ध करायें। बैठक में कम्पोस्ट पिट/कम्पोस्ट पलांट स्थिति, ओ.डी.एफ./ओ.डी.एफ. प्लस की स्थिति, सामुदायिक शौचालय की स्थिति, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह-शाम की शिफ्ट में सफाई की स्थिति, बभना लेंडफिल बाॉन्ड्री इत्यादि कार्यो पर समीक्षा किया गया।
हर घर नल का जल निश्चय योजना (अमृत योजना) की समीक्षा किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत में कितने घरों में कनेक्शन बाकी है, कितने विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्र नल का जल से वंचित है, पानी की गुणवत्र्ता, टेस्ट रिपोट, पी.एच.ई.डी इत्यादि के समीक्षा किया गया तथा निदेश दिया गया कि गर्मी का मौसम आ रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए वाटर लेयर बनाये रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में पानी के लिए आवश्यक कार्रवाई किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिए आवास शहरी) की समीक्षा में जिला पदाधिकारी द्वारा आवास की अद्यतन स्थिति की पेंडिग की स्थिति एवं वंचित परिवारों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने का निदेश दिया गया।
बैठक में अमृत योजना की समीक्षा की गई, जिसमें स्पोर्ट काॅम्पलेक्स में रंगरोगन/लाइटिंग, ओपेन जिम खोलने पेंडिंग काम की स्थिति इत्यादि पर परिचर्चा किया गया। साथ हीं अवैध बोर्ड, होर्डिंग पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। नये स्ट्रीट लाईट लगाने का भी निदेश दिया गया। रेलवे अंडर पास-नाली पानी की निकासी की स्थिति पर समीक्षा किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया। अलगना पाईन अतिक्रमण हटाने की स्थिति तथा डिवाईडर प्लानटेशन पर समीक्षा किया गया। रैन-बसेरा को नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा आने वाले यात्रों की सुविधा का ख्याल रखने का निदेश दिया गया।
बैठक में दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत् वेंडिग जोन चिन्हित करने, मांस मछली के वेंडिग जोन का रेगुलेशन करने, नये सब्जी मंडी का प्रस्ताव, पांर्किंग जोन इत्यादि की समीक्षा की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ हीं सुबह-शाम कूड़ा का उठाव एवं सफाई पर विषेश ध्यान रखने, पटना-गया मेन रोड़ कचरा (फैकना/जलाना) शिकायत, जल जमाव वाले क्रोनिक वार्ड में, मखदुमपुर शहरी क्षेत्र, बराबर क्षेत्र की साफ-सफाई एवं काको, घोषी में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था पर समीक्षा किया गया तथा आवश्यक निदेश दिया गया।




