रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर नगर निगम में आज बजट को लेकर एक अहम बैठक रखी गई जिसमें नगर आयुक्त योगेश सागर मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल उपमेयर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन के अलावे सभी 51 वार्ड के पार्षद उपस्थित थे गौरतलब हो कि नगर निगम का यह बजट 35 लाख रुपए के फायदे का बजट बताया गया है वही नगर आयुक्त ने कहा सभी विभागों पर व सभी योजनाओं पर बजट की राशि सुनिश्चित कर ली गई है जल्द से जल्द इस पर उचित कार्य शुरू कर दिया जाएगा वहीं भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा सभी वार्डो के पार्षदों से हम लोगों ने वार्ता की और यह बजट काफी फायदे का है जिसमें सभी वार्डों को काफी फायदा मिलेगा और कई तरह की योजनाओं का भागलपुर वासियों को लाभ मिल पाएगा साथ ही साथ पार्षद उप मेयर व मेयर के भत्ता को लेकर भी वार्ता हुई जिसको जल्द से जल्द बढ़ाने की बात कही गई है।




