ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
बिहार के हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना महात्मा गांधी सेतु पथ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से फंदे से लटका एक छात्रा का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की स्थिति देखने मात्र से हत्या कर शव लटकाया गया प्रतीत होता है। साड़ी के फंदे से लटकी छात्रा का पांव कुर्सी पर जबकि एक हाथ विंडों से लटका पाया गया है। हत्या या आत्महत्या की वारदात बुधवार की शाम की बताया गया है। आईएचएम के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नम्बर 402 के बंद कमरे के खिड़की से लटकी छात्रा का शव बरामद हुआ है। आत्महत्या का यह मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है। लड़की का नाम अनिशा कुमारी उम्र लगभग 20 वर्ष पिता जमरेंद्र कुमार झा पटना कि रहने वाली है इसके पिता झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं बताया गया कि मृतक छात्रा मैनेजमेंट कॉलेज के गर्ल्स होस्टल के कमरा नंबर 402 में तीन लड़कियों के साथ रहती थी 7 महीने पहले ही कॉलेज में छात्रा का नामांकन हुआ था मृतका अनिशा की रूममेट काजल बिहार की एवं दूसरी सलोनी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। रूममेट दोनों लड़कियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि सुबह 9 बजे क्लास के लिए जाने के लिए अनिशा से पूछा तो तबीयत खराब का बहाना करके नहीं गई। जब करीब 7:00 बजे संध्या कमरे के पास पहुंची तो कमरा बंद पाया। इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी गई। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना सदर थाने को दी। सदर थाने की पुलिस आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि 7 से 8 फीट ऊंची खिड़की से ब्लू कलर की साड़ी के फंदे से छात्रा अनिशा लटकी है। उसका पांव कुर्सी पर टिका हुआ पाया गया। लड़की ने पीला कलर की टी-शर्ट एवं ऑरेंज कलर का पाजामा पहन रखा था। लड़की की हाइट 5 फीट के करीब है। उसका एक हाथ खिड़की पर टिका पाया गया। शव की स्थिति देख पुलिस भी हैरान रह गई। कोई भी शव की स्थिति देख विश्वास के साथ कह सकता था कि हत्या कर लड़की को फंदे से लटकाया गया है। लड़की के परिवार वालों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले खाना को लेकर कॉलेज प्रबंधक से शिकायत भी किया गया था उसे फूड प्वाइजनिंग भी हो गई थी जिसका इलाज कॉलेज प्रबंधक के द्वारा अस्पताल में कराया गया था परिवार वाले भी कॉलेज प्रबंधक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं परिवारवालों के मुताबिक छात्रा की मृत्यु की सूचना परिवार वालों को नहीं दिया गया किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई परिवार वालों ने आरोप लगाया कि गलत खाना देने का कंप्लेंट करने पर छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है वही परिवार वालों ने कहा कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
वाईट — पुलिस अधिकारी सदर थाना
वाईट – मृतक छात्रा के पिता (कास्टेबल)





4 thoughts on “झारखंड पुलिस में तैनात कांस्टेबल की बेटी का गर्ल्स हॉस्टल से शव बरामद”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/es-AR/register?ref=UT2YTZSU
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IHJUI7TF