आकाश कुमार
पूर्णिया
पूर्णिया: चर्चित बायसी डकैतीकांड को अंजाम देने पश्चिम बंगाल से बुलाए गए थे डकैत, लूटकांड की मास्टरमाइंड निकली कुख्यात अपराधी सुशील मोची की पत्नी
चर्चित बायसी डकैती कांड का पूर्णिया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। डकैती में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। खास बात यह है कि डकैती की इस भीषण घटना को अंजाम देने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से डकैत बुलाए गए थे. मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सुशील मोची की पत्नी समेत एक डकैत पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल डकैत बाबर अब भी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है।
डकैती की घटना में शामिल इन डकैतों के पास से लूटे गए करीब साढ़े चार लाख रुपए को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन अपराधियों के पास से लूटे गए 4 लाख 46 हजार रुपए के नोटों के बंडल के अलावा, लुटा गया पैन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, सोने चांदी के जेवरात समेत 3 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
बायसी प्रखंड के घटित चर्चित डकैती कांड से पर्दा उठाते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद ने बताया कि बीते 16 फरवरी की देर रात बायसी थाना के तारण खाड़ी महीनगॉव में मुखिया के घर घुसकर अपराधियों ने भीषण लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड में 10-12 अज्ञात अपराधी शामिल थे। डकैती की घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बायसी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
वहीं इस केस में पुलिस को पहली सफलता तब मिली, जब इस लूटकांड से जुड़े पहले युवक की पहचान करते हुए बाद मो0 असद मदनी को पकड़ा गया। इसके पास से 1 लाख 4 हजार रूपया, लुटा गया पैन कार्ड एवं ड्राईविंग लाईसेन्स बरामद किए गए। मो असद मदनी के बयान के आधार पर इस केस से जुड़ी हुई एक अन्य अपराधी पूनम देवी को भी पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। तलाशी केे क्रम में इनके घर से 3 लाख 22 हजार रूपया बरामद किया।
गौरतलब हो कि 16 फरवरी की देर रात अमौर प्रखंड के तारण खाड़ी महीनगॉव में अपराधियो ने मुखिया मोहम्मद साबिर के घर डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया था. बेखौफ डकैतों ने लूट के दौरान कई राउंड फायरिंग की, जिससे समूचा इलाका दहल उठा था.
वहीं मुखिया के घर हुई इस डकैती की घटना ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया था. करीब 40 मिनट तक लूटपाट करने के बाद डकैतों ने ताबड़तोड़ 4 बम मारे और कई राउंड फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले थे. गोली और बम की आवाज से पूरा गांव थर्रा उठा था.
बाइट – एसपी, आमिर जावेद





4 thoughts on “पूर्णियाँ- डकैती को अंजाम देने बंगाल से बुलाए गए थे डकैत, मास्टरमाइंड निकली कुख्यात सुशील मोची की पत्नी!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/es-MX/register?ref=GJY4VW8W