ऋषिकेश की रिपोर्ट
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई कर खुदागंज और इसलामपुर थाना की पुलिस चार सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर ली। बदमाशों के पास से लूट का वाहन, बाइक, हथियार-कारतूस व नगदी बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि रात में गिरियक से मवेशी उतारकर पिकअप लौट रहा था। बदमाशों ने हथियार का भय दिखा वाहन लूट लिया। सूचना के बाद खुदागंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार नाकेबंदी कर दी। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा। किसी तरह दो लुटेरों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश गया जिला के नीचमक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी बाली प्रसाद का पुत्र नंदू कुमार और खुदगांज थाना क्षेत्र के अकुरी निवासी सतीश प्रसाद का पुत्र टुनटुन उर्फ सोनू है।
उधर, इसलामपुर थाना पुलिस लूट को अंजाम देने के पहले बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार की। पकड़ा गया बदमाश जहानाबाद जिला के घोषी थाना क्षेत्र के अहियासन गांव निवासी रामेश्वर पासवान का पुत्र बब्लू कुमार और साहो बिगहा निवासी चंदन बिंद है। बदमाशों के पाास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ।
बाइट।कृष्ण मुरारी प्रसाद डीएसपी हिलसा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





1 thought on “नालंदा- चार लुटेरे गिरफ्तार,हथियार बाइक और नकदी भी बरामद !”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.