टॉप टेन में शामिल कुख्यात सूरज तिवारी को एसपी कांतेश मिश्र ने हथियार एवं चरस समेत दबोचा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण का टॉप टेन शातिर अपराधी गिरफ्तार। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी। हत्या और रंगदारी के एक दर्जन मामले है दर्ज। चरस ओर पिस्टल कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार।

:मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिला के टॉप टेन शातिर अपराधी को बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी पर कोटवा, नगर थाना ,डुमरियाघाट सहित कई थानों में हत्या ,लूट और रंगदारी सहित गंभीर कांड दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक किलो मादक पदार्थ चरस , मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सूरज तिवारी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अरेराज की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें गोविन्दगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार,अरेराज थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, पहाड़पुर अभिनव दुबे, सब इंस्पेक्टर महिंद्र कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह और तकनीकी शाखा के मनीष कुमार को एसआईटी में शामिल किया गया। एसआईटी टीम ने सूचना के सत्यापन के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अरेराज थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी सूरज तिवारी को हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी ने मोतिहारी नगर में प्रोफेसर अनिल सिंह, कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा के रामकिशोर सिंह की हत्या, तनिष्क शो रूम से 15 लाख रूपयर रंगदारी सहित कई थानों में गंभीर कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में जुटी है। वही एसपी ने बताया कि शातिर अपराधियो के गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। बाइट :कांतेश कुमार मिश्र, एसपी

Join us on:

2 thoughts on “टॉप टेन में शामिल कुख्यात सूरज तिवारी को एसपी कांतेश मिश्र ने हथियार एवं चरस समेत दबोचा!”

Leave a Comment