रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय!
बिहार /लखीसराय
– लखीसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।एसआईटी टीम ने हाल के दिनों में जिले के कबैया एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में तीन लूट एवं कई छिनतई करने वाले कोढ़ा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।साथ ही दो चोरी की बाइक,एक लाख इक्कीस हजार नकद,डिक्की तोड़ने वाला हथियार,खुजली करने वाला पाउडर,बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड बरामद किया है।सभी गिरफ्तार अपराधकर्मी कटिहार जिला का रहने वाला बताया जा रहा है।
Vo 1- एसपी पंकज कुमार ने बताया कि कबैया थाना क्षेत्र में कांड संख्या 117/23,111/23 तथा सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 42/23 में कोढ़ा गिरोह के द्वारा छिनतई एवं लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोढ़ा गिरोह का सदस्य एसबीआई बैंक के समीप घूम रहा है।इसी सूचना पर एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई और तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि कोढ़ा गिरोह के ये सभी लोग शेखपुरा जिले में किराए के मकान में रहकर बेगुसराय,शेखपुरा, सिकंदरा एवं नालंदा में घटना को अंजाम देने का काम करता है।
बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।





2 thoughts on “लखीसराय पुलिस ने कोढ़ा गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.