प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय बलिया प्रखंड में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत पदयात्रा से कर लोगो में मोहब्बत का पैगाम का संदेश दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बलिया प्रखंड क्षेत्र के सालहचक पंचायत के बरबीघी गाँव से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं पदयात्रा की शुरुआत की जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस के बरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य अभय कुमार सिंह सार्जन ने किया इस दौरान बलिया प्रखंड एवं नगर कांग्रेस के भारी संख्या मे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिती रही कांग्रेस का यह हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा बरबीघी से चलकर हुसैनिचक कसवा मिर्जापुर होते हुए हुसैना गाँव पहुँचकर सभा मे तब्दील हो गई जिस सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता सार्जन ने कहा यह भारत हजारो शहीदों के चितापर लाखो करोड़ो स्वतन्त्रता सेनानी के कुर्बानी से आजाद हुईं वह हिंदुस्तान नफरत से नही मोहव्वत से चलेगी हमारे नेता राहुल गांधीजी ने जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक की जो चार हजार किलोमीटर तक की भारत जोड़ो यात्रा कर मोहब्बत का पैगाम फैलाया वह 2024 के लोकसभा चुनाव मे नफरती भाजपा का अंत करेगी और सबके साथ मोहब्बत करनेबाली पाटी कांग्रेस के नेतृत्व मे सरकार बनाएंगी मोदी सरकार ने 9 साल के कार्यकाल मे सिर्फ एक दूसरे लड़ाया हे और देश को उद्योगपतियो के यहां गिरबी रख लोगो की नौकरी रोजगार सब छीन लिया हे इसलिए इस जुमलेबाज सरकार को आए हमसब मिलकर हटाए और फिर से एक नया हिंदुस्तान बनाए
आज के इस कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा मे जिला कांग्रेस के बरिष्ठ ने रामबिलास सिंह मुरलीधर मुरारी सुबोध सिंह साहेबपुर कमाल बिधानसभा प्रभारी इरशाद आलम पूर्व प्रतियासी बलिया कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह रबिंन्द्र सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो तारिक जिला मिडिया सेल के कुशमेश कुमार मो नवाव नवीन सिन्हा मोख्तार मोo इरफ़ान फरोगुर रहमान प्रेम कुमार मिश्रा मो सोहेल अहमद मुन्ना माघव ललन सिंह जय प्रकाश गुप्ता गंगा कुमार दीपक कुमार रंजीत सिंह ओमप्रकाश पोद्दार चंद्रशेखर पासवान मो ताहिर आनंदी यादव पंकज शाह ललन चौधरी डाo मंजूर आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे




