आकाश कुमार!
हर घर नल का जल योजना का नाम बदलकर भष्टाचार और लापरवाही का जड़ कर दिया जाए तो गलत नहीं होगा। दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले से हर घर नल का जल योजना से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप खुद ये कहने को मजबूर हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर नल का जल योजना के तहत शहर के नवरत्न हाता स्थित वार्ड नंबर 22 के एक मकान में एक दो नहीं बल्कि सात नल लगा दिए गए। यह कार्य बुडको द्वारा कराया गया है।
वहीं इस मामले के प्रकाश में आने के बाद इस योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
एक ही मकान में सात नल कनेक्शन दे दिए जाने से योजना के प्रति स्थानीयो में खासा असंतोष है। लोग इसे विभाग की बड़ी लापरवाही बता रहे हैं। वहीं गृहस्वामी का कहना है कि वे इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों को ये नल शिफ्ट करने की बात कहते थक गए, मगर उन्होंने इनकी एक न सुनी। गृह स्वामी के मुताबिक अधिकारियों ने उनसे कहा कि उनके पास घर के अंदर तक पाइप ले जाने की अथॉरिटी नहीं है। वहीं घर की खिड़की के पास जिस प्रकार हर घर नल का जल योजना के तहत 7 कनेक्शन लगा दिए गए वहां बमुश्किल दो बाल्टी भी ठीक से नहीं रखे जा सकते हैं।
स्थानीयों ने बताया कि इस योजना की कार्यप्रणाली ने इसे मजाक का पात्र बना दिया है। वहीं गृहस्वामी का नाम धर्मेंद्र ठाकुर बताया जा रहा है। खुद धर्मेंद्र भी विभाग के इस कारनामे से परेशान हैं। इस योजना के पीछे सरकार अब तक करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा चुकी है। इसके बाद भी लोगों के घरों में शुद्ध पानी नहीं पहुंच सका है। जिस तरह से इस योजना पर पैसे बहाए गए हैं उसी तरह इस योजना का अधिकांश पानी पाइप लिक हो जाने के कारण सड़कों पर ही बह जा रहा है। कई लोगों की यह भी शिकायत है कि उनके घर अब तक एक नल का कनैक्शन नहीं लगा। वहीं जिनके घर कनेक्शन दो वर्ष पहले लग चुकी है, उनके नल से अब तक पानी नहीं आया। उन्हे अब भी 300 रूपये माह पर वाटर जार खरीदना पड़ता है।
संबंधित संवेदक के प्रतिनिधि को हिदायत दी गई है साथ ही इसकी जांच कर इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदक प्रतिनिधि द्वारा बताया गया है कि इसमें सुधार कर सात की जगह 4 किया गया है, लेकिन फिर भी 4 नल ही क्यों अब भी लगे हैं। और 7 नल क्यों लगाए गए इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बाइट 1- स्थानीय,
बाइट 2- स्थानीय,
बाइट 3- अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, बुडको





3 thoughts on “नल जल योजनाओं में घोर अनियमितता, एक ही साथ 7 अवैध कनेक्शन, जाँच के आदेश!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.