कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
समाहरणालय के सामने बदमाशों ने किशोर के साथ की मारपीट, बचाने आये पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग
पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग बाल बाल बचे,पहले बदमाशों ने एक किशोर के साथ मारपीट की। इस दौरान जब किशोर को लोग बचाने के लिए आये तो बदमाशों के द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र का है। भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ शहर के जिला समाहरणालय के सामने वार्ड संख्या 19 में बदमाशों द्वारा 13 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट किया। मारपीट के दौरान जब किशोर को बचाने आये लोगों के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग किये जाने से पिटे जा रहे किशोर को बचाने आये लोग बाल बाल बच गये। इस दौरान लोगों ने एक बदमाशा को पकड लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकडे गये युवक को पकड कर थाने ले गयी। पकडाया युवक भभुआ शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी रामप्रवेश चौबे का बेटा सर्वजीत चौबे है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए भभुआ शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद सिंह के बेटे मनीष पटेल को भी गिरफ्तार किया है। उपरोक्त मामले में भभुआ शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी निर्मल तिवारी के बेटे अभिषेक तिवारी ऊर्फ टिंकल ने चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में सदर एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो कि गिरफ्तारी करली गई है अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।





1 thought on “कैमूर -पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.