बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने वीरपुर बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कल वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में व्यवसाई के यहां रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए थे और सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जिसने घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रंगदारी को लेकर फायरिंग करने के बाद कुख्यात बदमाश पटना भागने के फिराक में था जहां पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अजय सिंह इलाके का कुख्यात बदमाश है उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसने अपने साथियों के साथ रंगदारी को लेकर हवाई फायरिंग की थी इस मामले में अजय सिंह को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है इसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा इसकी पहले के जमानत को भी खारिज करने का काम करेगी और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय





1 thought on “बेगूसराय – विरपुर गोलिकांड में कुख्यात अजय सिंह गिरफ्तार!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.