आरा/आशुतोष पाण्डेय
एनटीपीसी के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कुल 12.22 करोड़ रुपए की लागत से आरा के रमना मैदान (वीर कुंअर सिंह मैदान) का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ एवं शिलान्यस केन्द्रीय मंत्री विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा आरा के रमना मैदान में आयोजित एक समारोह के दौरान दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आरा की नव निर्वाचित मेयर इन्दु देवी, भोजपुर जिले के विधायक गण तथा एनटीपीसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस आयोजन में बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों ने शिरकत किया। रमना मैदान को अतिक्रमण से बचाने के लिए तथा इसके जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय युवाओं ने लंबा आंदोलन किया है। आज इस उपलब्धि के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। रमना मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत 5 निकास द्वार, हाई मास्ट, जल निकासी, बच्चों के खेलने का नीयत स्थान, वाकिंग ट्रैक, ओपन एअर जिम, हरी घास आदि की व्यवस्था की जाएगी। कुल 28 एकड़ में विस्तृत ऐतिहासिक वीर कुंअर सिंह मैदान का चार चरण में जीर्णोद्धार कार्य संपादित किया जाएगा।





3 thoughts on “आरा के रमना मैदान का 12.22 करोड़ की लागत से NTPC करेगी जीर्णोद्धार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया शुभारंभ!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?