गया- जदयू नेता हत्याकांड में छोटे भाई की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, जमीन विवाद में की हत्या!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

गया. बिहार के गया में जदयू नेता सुनील सिंह की शुक्रवार को चार गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. घर के पास वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना में मिले सुराग के आधार पर गया पुलिस की टीम ने मृतक जदयू नेता के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह, साले रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

गया के बहोरा बीघा में हुई घटना

गया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बहोरा बीघा गांव में जदयू नेता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इस घटना को लेकर कई नामजद एवं अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है. घटना का कारण जमीनी विवाद की रंजिश सामने आई है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जदयू नेता की हत्या के मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.
बाइट आशिष भारती एसएसपी गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

1 thought on “गया- जदयू नेता हत्याकांड में छोटे भाई की पत्नी समेत दो गिरफ्तार, जमीन विवाद में की हत्या!”

Leave a Comment

और पढ़ें