पंकज कुमार की रिपोर्ट
जहानाबाद पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। दिन प्रतिदिन हत्या, लूट, बलात्कार,अपहरण जैसी वारदाते हो रही है। बिहार की जनता डरा सहमा हुआ है। सुशासन की दम भरने वाली इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुस्ती में है जबकि अपराधियों का मनोबल मस्ती में बढ़ रहा है। वही उन्होंने अधिकारियों द्वारा बिहार के लोगो को गाली देने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार के दल जदयू में भारी बवाल मचा हुआ है एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री से लेकर दल के अध्यक्ष पर कटाक्ष कर रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार के सहयोगी दल राजद के मंत्री एवं पूर्व मंत्री लगातार सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

बिहार सरकार सात दलों के मिश्रण से चल रही है। कांग्रेस जहां किसानों से कहा था कि जब हम सरकार में आएंगे तो किसानों का ऋण माफ करेंगे लेकिन अब तक किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ। वही बम पंथी दलों ने भी कहा था कि जब हम सरकार में आएंगे तो रसोईया को परमानेंट करेंगे। मगर अब तक एक शब्द भी रसोईया के बारे में वामपंथी दल के विधायक आवाज नहीं उठा रहे हैं। दरअसल पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता जीवेश मिश्रा रतनी प्रखंड क्षेत्र के झुनाथी में जमीन अधिग्रहण को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि किसानों को वर्ष 2004 में जो भूमि अधिग्रहण की राशि तय हुई थी वही राशि 2022 में दिया जा रहा है यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा पहले से जो नहर बना हुआ है उस नहर में पानी नहीं आ रही है और एक और नहर बनाने का काम सरकार किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण कर कर रही है। किसानों के जमीन औने पौने दाम पर अधिग्रहित कर लिया गया है। इसके खिलाफ किसान आंदोलित हैं।
रतनी प्रखंड अंतर्गत झुनाठी सूर्य मंदिर परिसर में जिला किसान समिति के तत्वावधान में आयोजित किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जन आक्रोश सभा कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों नें अपनें जमीन एवं फसल संबंधी समस्याओं को लेकर अपनी बातों को मुखरता के साथ रखा एवं एक ज्ञापन पूर्व मंत्री को सौंपा। उक्त जन सभा के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जिवेश कुमार नें कहा कि जहानाबाद के किसानों की समस्या अति गंभीर है जिसका तत्काल हल नहीं किया गया तो आगे इसके गंभीर परिणाम होंगे जिसे संभालन सरकार एवं प्रशासन के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। मुख्य रूप से उपस्थित किसानों द्वारा बकास जमीन एवं नहर हेतु किसानों से की गई भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में प्रति डिसमिल 5400 की राशि सरकिल रेट के रूप में सरकार द्वारा निर्धारित की गई थी तथा इसी आधार पर किसानों से हमीदनगर पुनपुन सिंचाई परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की गई था जिसका मुआवजा अभी तक किसानों को अप्राप्त है । उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नई दर से किसानों को दी जाए तभी उसके साथ इंसाफ हो पाएगा। उन्होंने कहा सरकार को चेतावनी भरे तल्ख लहजे में कहा कि विगत दिनों बक्सर में किसानों पर बर्बरता पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी लेकिन यह जहानाबाद जिला है अगर यहाँ के किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह आग उगलने बाली जहानाबाद की धरती इस निकम्मी एवं किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेकेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार अपनी जलंत नीति के कारण किसानों के हित के लिए बनाई गई केंद्रीय योजनाओं को भी बिहार में लागू नहीं कर पाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला किसान समिति के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजेंद्र शर्मा नें कहा कि रतनी प्रखंड के किसानों की हर जायज मांग हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से रतनी प्रखंड एवं आस पास के गांवों से आए हुए सभी किसानों हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि जिवेश जी के प्रयासों से उनकी हर वो समस्या यथा बकास एवं भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग सक्षम प्राधिकरण के पास रखा जाएगा ताकि इसका समाधान जल्द से जल्द हो । कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी शंभूनाथ केसरी , निवर्तमान जिला अध्यक्षा पूनम सिन्हा , जिला महामंत्री रवि रंजन, जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार विक्कू , तिलेश्वर कौशिक, रतनी मंडलों के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, विनोद पाठक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश कुमार, सेंधवा के किसान उपेंन्द्र शर्मा,नवल शर्मा, श्री राम शर्मा, सुजौला के शैलेश शर्मा, उपेंन्द्र शर्मा, झुनाठी के विजय सिंह, सुधीर शर्मा, टुनटुन शर्मा , मोदनगंज मंडल के उपाध्यक्ष रौशन कुमार, जयनंदन तिवारी एवं अन्य प्रमुख किसान एवं जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का संचालन भाजपा चुनाव सेल के जिला संयोजक सह पूर्व जिला महामंत्री सतीस कुमार नें किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा नें किया।





1 thought on “नितीश कुमार ने बिहार को सत्ता पोषित अपराधियों के हवाले कर दिया- जीवेश मिश्र”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?