भागलपुर/ निभाष मोदी
एक शख्स की पीट पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
भागलपूर नवगछिया में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की लाश एक मक्के खेत में मिली। शव खून से सना हुआ था। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आक्रोशित लोगों ने काफी बबाल किया और सड़क जाम कर दिया। नवगछिया में टेम्पो चालक अंकुश कुमार (18) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। मृतक नवगछिया के माखा तकिया का रहने वाला था। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने रविवार को गोशाला के पीछे खेत से खून से लथपथ शव बरामद किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क को जाम कर दिया है। करीब दो घंटे से आवागमन बाधित है। परिजनों ने बताया कि अंकुश को एक माह पूर्व भी बदमाशों ने हिमांशु फ्यूल सेंटर से उठाकर ले गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी। एक दिन पहले भी घर पर आकर धमकी दिया था। परिजन बदमाशों के नाम और कारणों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल पर खून से सना डंडा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव घटनास्थल से कुछ साक्ष्य का संकलन किया है। वारदात को अंजान देने वालों के धर पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।





2 thoughts on “भागलपुर में युवक की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंका!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/register/person?ref=GGYHGRE