बेगूसराय – NTPC बरौनी ने प्रेसवार्ता कर गिनाई उपलब्धियां!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय:-एनटीपीसी बरौनी में प्रेसवार्ता का आयोजन नगर परिसर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के मुख्य महाप्रबंधक, रमाकांत पंडा ने विगत 5 वर्षों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रेस कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यो के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों से जिले में विकास के प्रति भी समर्पित है ।
सामुदायिक विकास के लिए
बिजली उत्पादन के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं सामुदायिक विकास हेतु एनटीपीसी बरौनी लगातार तत्पर हैं। प्रेसवार्ता के दौरान, श्री पंडा ने प्रैस कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।
कार्यक्रम में श्री रमाकांत पांडा मुख्य महाप्रबंधक के साथ ही श्री समीर शर्मा महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, सुरजीत घोष महाप्रबंधक अनुरक्षण, मनोज दुबे महाप्रबंधक परियोजना सरोज कुमार अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, संजय सिंह अपर महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन,एचआर,सीएसआर एवं प्रचालन विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Join us on:

2 thoughts on “बेगूसराय – NTPC बरौनी ने प्रेसवार्ता कर गिनाई उपलब्धियां!”

Leave a Comment