बेगूसराय-कुत्ते को बचाने में हादसे का शिकार हुआ बाईक सवार, एक की मौत दूसरा जख़्मी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार कुत्ते को बचाने के क्रम में सड़क किनारे पोल से टकरा गया जिससे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है । बताया जाता है कि मुनीम कुमार अपने दोस्त कृष्ण कुमार के साथ लाखों थाना क्षेत्र के मेनका गांव अपने बहन के पास गया था। घर लौटने के क्रम में आज सुबह बलिया बाजार स्थित भूतनाथ मंदिर के पास कुत्ते को बचाने के क्रम में पोल से टकरा गया जहां दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल भेज दिया। जहां एक युवक मुनीम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरा युवक कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है।मृतक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमा देहरा निवासी सौदागर यादव का 22 वर्षीय पुत्र मुनीम कुमार था जबकि घायल वरुण यादव का 23 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार है, फिलहाल घायल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- मृतक के परिजन

Join us on:

6 thoughts on “बेगूसराय-कुत्ते को बचाने में हादसे का शिकार हुआ बाईक सवार, एक की मौत दूसरा जख़्मी!”

Leave a Comment