हाजीपुर – सदर अस्पताल में जड़ दिया ताला!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

वैशाली। हाजीपुर के सदर अस्पताल में ताला जड़ दिया है बताया गया है कि देर रात सदर रेफर करने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ हुई मारपीट अस्पताल में तोड़फोड़ कर दिया गया था। जिसके कारण अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी लोग अग्रेसिव होकर हाजीपुर सदर अस्पताल का गेट में लगाया ताला। कहा जब तक समाधान नहीं निकलेगा तब तक ताला बंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में आ रहे मरीजों को हो रही है कई तरह की कठिनाई। इलाज कराने आने पर कहा जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड है हड़ताल पर। स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि हम लोगों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ यह कहीं से उचित नहीं है। मरीज लोग हो रहे हैं।परेशान इमरजेंसी में लोगों को पटना पीएमसीएच जाने को कहा जा रहा है। वही मरीज द्वारा सिविल सर्जन को फोन कर इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराने आए हैं यहां इलाज नहीं हो रहा है सिविल सर्जन का कहना है कि कर्मचारी लोग हड़ताल पर हैं तो इलाज कौन करेगा।

इधर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने की सूचना को लेकर सदर अस्पताल में सदर SDPO ओम प्रकाश घटना कि जनकारी लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।लेकिन स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं

Join us on:

Leave a Comment