रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला बायपास रोड स्थित नीरज होटल के पास जायलो वाहन में दम घुटने से चालक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस
शहर के बायपास रोड स्थित नीरज होटल के पास शनिवार की देर रात जायलो वाहन में दम घुटने से एक चालक की मौत हो गई।घटना की जानकारी रविवार की सुबह लोगों को हुई है।उसके बाद इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को दी गई है।मृतक चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्दमान निवासी गोपाल लोहार के पुत्र किशन लोहार के रूप में हुई है।।बताया जाता है कि कुमार राहुल किसी निजी काम से बंगाल से जायलो वाहन रिजर्व कर जमुई आये थे और पिछले सात दिनों से नीरज रेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।शनिवार की रात भी चालक गाड़ी के अंदर लॉक कर सोया हुआ था और मच्छर भगाने वाला क्वायल जला दिया था।जिससे चालक का दम घुटने से उसकी मौत हो गई।।रविवार की सुबह वाहन में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई
बाइट –होटल कर्मचारी
बाइट –कर्मचारी




