NIA की छापेमारी पर मंत्री इसरायल मंसूरी ने किया PFI का बचाव!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

लोकेशन: पटना

पीएफआई के संरक्षण से जो मुसलमान है वह आतंकवादी बनते हैं ऐसा कहा जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा है यही सब बात वो कहेंगे, अच्छा बात तो करेंगे नहीं। नया जनरेशन की शिक्षा की बात तो करेंगे नहीं, शिक्षा रोजगार की बात करेंगे नहीं, यह सब फालतू बात जो ऐसे ही बोली जाती है इन बातों का कोई मतलब नहीं है ।

मदरसे में हो रहे हैं घोटाले को लेकर जांच की आदेश दी गई है इसको लेकर मंत्री ने कहा कोई गड़बड़ी हो तो जांच की जाए कोई अपने समाज को अगर शिक्षा दे रहा है तो यह अच्छी बात है समाज शिक्षित होगा तभी देश आगे बढ़ेगा

बीजेपी पीएफआई को लेकर आरोप लगा रही है उसको लेकर मंत्री ने कहा कि पूरे देश में उनका राज है वह जांच करें उनको कोई रोका है क्या वह जांच करें कार्रवाई करें उनको कौन रोक रहा है जो गलत कर रहा है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए कौन उनको बोल रहा है कौन उनको रोक रहा है सीबीआई सब उन्हीं के शिकंजे में है उनको कौन रोक रहा है बोलने की इसमें जरूरत क्या है जो गड़बड़ है उसको जेल के सलाखों के पीछे भेजें जांच करें उनको कौन रोक रहा है दर्द उस समय होता है जब सैकड़ों ऐसे नौजवान हैं जिनको जेल भेजे गए हैं लेकिन कोर्ट ने उनको बाइज्जत बरी किया है गलत किसी के साथ ना हो जिसके साथ गलत हो उस पर कार्रवाई की जाए

बाइट: इसराइल मंसूरी, मंत्री, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment