रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
ओबरा के मलवा में अंडा खाने के विवाद में गोलीबारी,महिला की मौत, वार्ड सदस्य सहित 10 जख्मी
तीन हिरासत में

ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना क्षेत्र के मलवा गांव में अंडा खाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावार हो गए. मारपीट के दौरान एक पक्ष के सनकी युवक ने पिस्टल से लगातार फायरिंग करना शुरू कर दिया. इस घटना में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि वार्ड सदस्य सहित लगभग 10 लोग जख्मी हो गए. इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है .वैसे सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है. गोली लगने से जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान तपेश्वर राम की पत्नी मोहरबानी देवी के रूप में हुई है. जख्मियो में वार्ड सदस्य अशोक राम, रीता देवी, धर्मेंद्र राम,धरक्षन राम, करीमन राम, रामजनम राम ,शिवनंदन राम ,पंकज कुमार,कुंदन कुमार आदि शामिल है.

हालांकि घटना को लेकर अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं .कुछ लोगों का कहना था कि गांव में रविदास पूजा को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद खड़ा किया और फिर मारपीट के साथ फायरिंग शुरू कर दी. इधर कुछ लोगों का यह भी कहना था कि गांव में अंडे की दुकान पर उधारी अंडा खाने को लेकर विवाद हुआ और फिर दो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार काफी देर तक मलवा गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. मारपीट के दौरान जब फायरिंग हुई तो गांव में दहशत मच गया. अधिकांश लोग घरों में घुस गए .हालांकि कुछ देर बाद जब निकले तो जख्मी जमीन पर गिरकर पड़े हुए थे. कुछ लोगों ने घटना की सूचना खुदवा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीपीओ ऋषिराज खुदवा थानाध्यक्ष राजू कुमार, हसपुरा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और ओबरा बीडीओ राजू कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मिओ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचाया. हालांकि वहां से भी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर जानकारी मिली की पुलिस ने इस मामले में शंभू चौधरी उमेश चौधरी और रामबचन चौधरी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस गांव में ही कैंप कर रही है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों को बक्सा नहीं जाएगा.





