सड़क दुर्घटना में बाइक और ऑटो की टक्कर, चार लोगों की हालत गंभीर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सड़क दुर्घटना में ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई इस घटना में कुल 4 लोग घायल हो गए। चारों लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल हो गए। सभी चारों लोगों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के बुलाओ ना हर सड़क पर की बताई जाती है। बेलांव नहर पथ के पास बाइक व ऑटो के जोरदार टक्कर से बाइक सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां घायल बाइक सवार चेनारी थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव निवासी चंद्रदेव बिंद के पुत्र विजय कुमार व पुत्री रूनी देवी और भाभी पूनम देवी व इनका पुत्र सुशांत कुमार बताया जाता है।  इधर घटना की सूचना घायलों के परिजनों को लोगों द्वारा दे दिया गया जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

Join us on:

Leave a Comment