भभुआ/कैमूर(ब्रजेश दुबे):
बहुजन पसमांदा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मास्टर सिकंदर आजम ने किया जबकि संचालन मुमताज हसन द्वारा किया गया। प्रखंड क्षेत्र के लेदरी गांव स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम ने कहा कि समाज में बढ़ रही कुरीतियों एवं विसंगतियों को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु समाज के दबे कुचले एवं पसमांदा समाज को जागृत करने के लिए यह संगठन पूरी तरह से संगठित हो चुका है। अब ऐसे लोगों को जगाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को आगाज जन सामान्य के बीच जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सुचारू रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए संगठन मदद भी करने को तैयार है। सभा में काफी दूर-दूर से लोग पहुंचे थे इसमें महिला एवं पुरुषों की संख्या भी अधिक थी। बीच-बीच में युवाओं द्वारा भरा जा रहा हुंकार संगठन के मजबूती को और बढ़ा रही थी। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्लानिंग भी बताया। और कहा कि संगठन द्वारा तैयार रूट मैप के अनुसार अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्ताओं को जनसामान्य के बीच पहुंचना होगा। वक्ताओं में नसीम अहमद मंगल सिंह राजेश पटेल चंद्रसेन गोंड शिवकुमार राम विनोद कुमार राम भजन राम गौतम खरवार कैलाश यादव सनौवर सलमानी श्रवण राम छोटक प्रसाद सहित कई लोगो ने सभा को संबोधित किया और आयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।




