प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय जिले में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है जहां पर रविवार की सुबह दर्जन भर से अधिक लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया है । ताजा मामला मंझौल अनुमंडल मुख्यालय से सामने आ रहा है जहां विभिन्न पंचायतों में आवारा कुत्ते के द्वारा लोगों को काटने का सिलसिला जारी है । इस घटनाक्रम से मंझौल अनुमंडल मुख्यालय में डर का माहौल बना हुआ है, मिली जानकारी अनुसार मंझौल पंचायत 01 निवासी सुरेश प्रसाद सिंह , अनीता देवी , छट्ठू यादव मंझौल पंचायत 02 निवासी अनिल सिंह लालो तांती , देबू साहनी , श्याम सुंदरी देवी , विक्रम कुमार अनरसा देवी कमला देवी सहित दर्जनभर से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया है आनन-फानन में मंझौल पंचायत 01 के सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, मंझौल पंचायत 3 के सरपंच प्रतिनिधि पंकज पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरियाबरियारपुर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज एवं एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन को तुरंत इन आवारा कुत्तों को मारने के लिये टीम बुलानी चाहिए, उल्लेखनीय है की कुछ ही दिन पहले वन विभाग की टीम ने दर्जनों आवारा कुत्तों को मार गिराया था, जिसके बाद कुछ दिन मामला शांत रहा अब पुनः कुत्तों के आतंक से जिले के लोग परेशान हैँ
बाईट- घायल
बाईट- कन्हैया कुमार, सरपंच प्रतिनिधि




