शिवहर- मंदिर से अष्टधातु की अति प्राचीन 5 प्रतिमाएँ चोरी!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के चुंगला पोखर के समीप स्थित अतिप्राचीन मूर्तियों की चोरी कर ली गई है ।बताया जाता है की तकरीबन अहले सुबह चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है ।मंदिर के पांच अष्ट धातु की मूर्तियों की चोरी कर ली गई है जिसकी कीमत तकरीबन 50 लाख बताई जा रही है ।मामले की जांच को लेकर नगर थाना पुलिस मौके पर जांच शुरू कर दिया है ।गौरतलब है की भारत नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के जिलों में अतिप्राचीन मूर्तियों पर अंतरराष्ट्रीय माफियाओं की नजर रहती है ।मूर्तियों को चोरी करके उन्हें विदेशो में बेचने का धंधा खूब होता है ।सीतामढ़ी और शिवहर जिले में अब तक दर्जनों इस तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है ।कई बार अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से चोरी की गई मूर्तियों को बरामद करने का भी काम किया गया है ।जिनसे यह भी खुलासा हुआ है की किस तरीके से मूर्तियों को चोरी करने के बाद उसे विदेशो में बेचने का काम किया जाता है।

बाइट ….राजेश कुमार ,पुजारी
बाइट .. सामर्थ कुमार ,नगर थानाध्यक्ष शिवहर

Join us on:

Leave a Comment