मोकामा-ट्रेन की चपेट में आने से कार्यरत रेलकर्मी की मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हाथीदह में पटरी पर काम कर रहा की मैन ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई!
मृतक की पहचान भोजपुर निवासी बुद्धन चौहान के रूप में हुई है!
हाथीदह रेल थानाध्यक्ष राजकुमार बैठा ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा की कार्यरत रेल कर्मी की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है!
वहीं मृतक के साथी रेलकर्मी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उसका साथी की मैन बुद्धन चौहान रेल ट्रैक की जाँच में जुटा था इसी दौरान डाउन लाइन पर माल गाड़ी आ गई और अप लाइन पर पुरी पटना ट्रेन आ गई, अत्यधिक कोहरे के कारण वो पुरी पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई!
हाथीदह रेल पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुये शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज़ दिया है!

Byte :- रेलकर्मी!

Join us on:

Leave a Comment