अपशब्द बोलने के मामले में आरा में के के पाठक के विरुद्ध परिवाद दायर!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

बिहार के एक आई ए एस पदाधिकारी को बिहार बिहारी और बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को अभद्र टिप्पणी करना अब महंगा पड़ता दिखाई देने लगा है। जहां एक तरफ बासा के पदाधिकारियों ने कल काला बिल्ला लगाकर उनका विरोध प्रकट किया था, वहीं अब यह मामला न्यायालय तक जा पहुंचा है। बिहार के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के विरुद्ध आरा सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरा की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। परिवाद दायर करने के बाद कोर्ट ने सुनवाई/कार्रवाई के लिए 14 फरवरी 2023 की तिथि निर्धारित किया है।एक मीटिंग में बिहार वासियों के लिए अभद्र टिप्पणी करने के बाद आरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सत्यव्रत ने दाखिल किया परिवाद पत्र।परिवाद दायर होने के बाद अब के के पाठक की मुश्किलें बढ़ती दिखाई देने लगी है। 


बाईट/-सत्यव्रत(वकील आरा सिविल कोर्ट)
बाईट/-विष्णुधर पांडेय(वकील आरा सिविल कोर्ट)

Join us on:

Leave a Comment