पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद उतरी गाँधी मैदान स्थित महर्षि विद्यालय पीठ में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह शिक्षक स्नातक के उम्मीदवार जीवन कुमार एवं विक्रम के पूर्व विधायक अनिल शर्मा स्कूल पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में उग्रसर रहने को लेकर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षको का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह विद्यालय सनातन धर्म की एक बेहतर विद्यालय है जहां शिक्षा की बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। वहीं विक्रम के पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने भी कहा कि हम सबको शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए इसी पर देश की भविष्य का बागडोर होता है। इस मौके पर शिक्षाविद् प्रो. कृष्ण मुरारी, शिक्षक भूषण शर्मा, भाजपा नेता पंकज कुमार, राहुल कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।




