पंकज कुमार जहानाबाद
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक तरफ जहां शराबबंदी कानून को लेकर बार-बार सवाल खड़ा कर रहे हैं वहीं उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून के पक्षधर बने हुए हैं उन्होंने कहा की बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो शराबबंदी कानून लागू किया गया है वह हद तक सफल है और मुख्यमंत्री के इस निर्णय के हम स्वागत करते हैं। जिले के प्रभारी मंत्री सह अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहां है कि हमारी पार्टी भी नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तर्ज पर जल्द ही गरीबों के बीच जाकर उनके समस्याओं को जानने का प्रयास करेगी। इसके लिए हम सेकुलर के द्वारा गरीब यात्रा प्रारंभ किया जाएगा जो 12फरवरी से 22 फरवरी तक मगध क्षेत्र का दौरा करेंगे और बाद में पुरे बिहार का भ्रमण कर गरीबों के दुख दर्द को समझेंगे। दरसअल मंत्री संतोष कुमार सुमन जिला मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी स्थित नाई आश्रम में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती में भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
Byte – संतोष कुमार सुमन,मंत्री,बिहार सरकार




