अपराध के खिलाफ IPS कांतेश मिश्र की मुहीम ला रही रंग, हथियार के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ जिला के दो थाना क्षेत्रों से अपराध की योजना बनाते छह अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिपरा और डुमरियाघाट थाना क्षेत्रों से इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।पिपरा और डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से अलग-अलग समय में कुछ अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना प्राप्त हुई थी।जिस सूचना के सत्यापन के बाद चकिया एएसपी शरथ आरएस के नेतृत्व में छापेमारी की गई।पिपरा थाना क्षेत्र से चार अपराधी दो देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से दो अपराधी एक देशी कट्टा,एक लोहे का बनावटी पांच राउंड का आर्म्स और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि तीन अपराधी भागने में सफल रहे।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वही पिपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधियों में मंटू कुमार,गोलू कुमार,चंदन कुमार और अनिल कुमार शामिल है।सभी पिपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।वहीं डुमरियाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधियों में अनुज कुमार सिंह और आदित्य कुमार सिंह शामिल हैं।दोनों गिरफ्तार अपराधी डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बाइट :—— कान्तेश कुमार मिश्रा,एसपी

Join us on:

Leave a Comment