मोतिहारी में NIA की बड़ी कारवाई,8 को लिया हिरासत में, PFI सरगना रियाज मारूफ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की सूचना!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

NIA की टीम ने चकिया थाना के कुँअवा गाँव में किया छापामारी। आठ लोगो को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ। PFI सरगना रियाज मारूफ को भी हिरासत में लेने की है सूचना। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को उड़ाने के लिये सोसल मीडिया से मीटिंग करने के बाद हुई कार्रवाई। स्थानीय पुलिस भी थी सहयोग में। पुलिस अधिकारी नही कर रहे है पुष्टि।
पूर्वी चम्पारण का चकिया देशविरोधी ताकतों का शरणस्थली बनाता जा रहा है। हिंदुओ के आस्था और देश की समृद्धि का प्रतीक बने अयोध्या के निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश का चकिया के कुँअवा गाँव में रचने का खुलासा हुआ है। बीती रात पटना NIA की टीम ने कुँअवा गांव में सघन छापामारी कर आठ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिये पटना ले गयी है। गत 31 जनवरी को नेपाल के जनकपुर धाम के गंडकी नदी से चली शालिग्राम पत्थर को पूर्वी चम्पारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया। पूर्वी चम्पारण के चकिया होकर शालिग्राम के गुजरते समय सोसल मीडिया फेसबुक पर वीडियो कॉल कर बदला लेने का वीडियो सामने आया था। जिसमे अयोध्या में बाबरी मस्जिद नही तो श्रीराम मंदिर भी नही होने की बात कहते हुए श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गयी थी जिसपर बीती रात NIA पटना की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग छापामारी किया है। हालांकि मोतिहारी पुलिस के वरीय अधिकारी इसकी पुष्टि नही किया है। लेकिन बीती रात हुई छापामारी में आठ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगो मे PFI का सरगना रेयाज मारूफ भी शामिल है। जो पिछले दिनों पटना के फुलवारी शरीफ में PFI के ट्रेनिंग सेन्टर चलाने के खुलासा में रेयाज मारूफ का नाम आया था जिसके बाद NIA की पटना लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुँअवा गांव में छापामारी किया था लेकिन रेयाज मारूफ हत्थे नही आया था। बीती रात हुई छापामारी में सरगना रेयाज मारूफ के हिरासत में भी लेने की सूचना है। लेकिन कौन कौन इस कार्रवाई में हिरासत में लिया गया है इसकी पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट को पायेगा। बहरहाल चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र के गांवों छापामारी होने की जानकारी मिल रही है।

Join us on:

Leave a Comment