ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पटना हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देर रात पासवान चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गयी । कार के बाहर अचानक धुआं उठता देख बैठे चालक समेत चार लोगों ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई । देखते ही देखते आग इतनी भयंकर रूप ले लिया कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर सड़क पर खाक हो गया।
गाड़ी में बैठे लोग पटना से समस्तीपुर जा रहे थे ईसी दौरान पासवान चौक के समीप अचानक गाड़ी में धुआं उठने लगा । कार के अंदर धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ से आनन-फानन में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सभी को गाड़ी से भागने को कहा गया अचानक चलती कार में आग लगने की लोगों ने सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी । पुलिस और दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया । कार पर सवार लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने आशंका जता रहे हैं ।
देर रात घटनास्थल पर काफू की भीड़ उमड़ पड़ी । लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे थे । कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित है दो दमकल कि गाड़ी आग पर काबू पा लिया है कुछ देर के हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन से टैक्सी पकड़कर समस्तीपुर जा रहे थे इस गाड़ी में दो महिला एक बच्ची दो पुरुष सवार थे ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बच गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था गाड़ी जलते समय कस कस कर आवाज भी कर रही थी बीच सड़क पर लग्जरी कार चलते देखा लोगों का लगातार लगता है जा रहा था महात्मा गांधी सेतु पुल से लेकर मुजफ्फरपुर रोड तक दोनों लेन में जाम लग गया था जिसे यातायात पूरी तरीके से रुक गई घटनास्थल पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस कार में लगी आग बुझने के बाद यातायात को फिर से चालू कराया!
क्या कहते हैं अग्निशामक के अधिकारी सत्येंद्र सिंह
हमें सूचना मिला है की पासवान चौक लग्जरी कार में आग लगी हुई है जिस पर हमने एक यूनिट लेकर घटनास्थल पर पहुंचे हैं दूसरा यूनिट आ रहा है लेकिन कार में लगी आग बुझ गया है इसमें कितने लोग सवार थे हमें नहीं पता है




