पंकज कुमार ठाकुर
“एक शाम प्रभू श्री राम के नाम “
बिहार के पावन धरती पर पटना में 6 Februaryको को पहली बार विश्व विख्यात राम कथा मर्मज्ञ एवं युग वक्ता डॉ कुमार विश्वास आ रहे हैं ।जहां वो “अपने अपने राम” कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्री राम की कथा का भव्य प्रस्तुति करेंगे।बिहार में पहली बार कुमार विश्वास के माध्यम से भगवान श्री राम के प्रति इतना बड़ा आयोजन होगा और बिहार के लोग इसका साक्षी बनेंगे। बाकायदा कार्यक्रम को भूतो ना भविष्यति बनाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज भी दिन रात एक किए हुए हैं। तो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लंबे समय से गुपचुप तरीके से तैयारी भी की गई है।




