आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
– भोजपुर जिले में अवैध बालू खनन को लेकर भोजपुर पुलिस ने लगातार कार्रवाई शुरू कर दिया है और कई बालू माफियाओं को अब तक जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाने का भी काम किया है ।इसी कड़ी में आज कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालूचक बालू घाट पर पुलिस को सूचना मिली कि हथियारबंद कुछ बदमाश बालू घाट पर कब्जा कर अवैध खनन करने के लिए पहुंचे हुए हैं ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ आरा सदर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम को कमालुचक भेजा जिसमें हथियार सहित रवि मिश्रा नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जो बक्सर जिले का बताया जा रहा है। पूर्व में भी कई बालू माफिया इस बालू घाट से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। जबकि अभी भी इनका मनोबल टूट नहीं रहा है। हालांकि पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है कमालुचक बालू घाट ।वही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस बदमाश के पास से एक रेगुलर राइफल 16 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)




