आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में शराब माफियाओं ने शराब बेचने का विरोध करने पर एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने जगदीशपुर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज ईट भट्ठा के पास की है जहां पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी चंद्रदीप सिंह उर्फ नन्हक ने अपने खेत में देसी शराब बनाने का विरोध कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही शराब माफियाओं ने चंद्रदीप सिंह को गांव से थोड़ा सा दूर ले जाकर पीटते पीटते मौत के घाट उतार दिया ।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना जगदीशपुर थाना को दी। जिसके बाद जगदीशपुर थाना ने परिजनों का बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है ।जबकि मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया है ।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




