अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
गया कुजापी स्थित निजी होटल के सभागार में महात्मा फुले समता परिषद की ओर से बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई इस मौके पर परिषद के उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा रणधीर केसरी जितेंद्र पासवान जमुना कुशवाहा सहित काफी संख्या में महात्मा फुले समता परिषद के सदस्य उपस्थित थे सभी आगत नेताओं ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महात्मा फुले समता परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू संसदीय बोर्ड सह महात्मा फुले समता परिषद के मुख्य संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनाने की घोषणा 1 माह पूर्व ही की गई थी,

परिषद के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद आज जदयू पार्टी जगदेव बाबू की जयंती मना रही है यह जयंती उपेंद्र कुशवाहा को नीचा दिखाने के लिए मनाई जा रही है उन्होंने कहा जदयू में रहकर भी महात्मा फुले समता परिषद जदयू के इस गतिविधियों से नाखुश हैं
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




