मनोज कुमार की रिपोर्ट!
नवादा :-एनएच -31 पटना रांची राष्ट्रीय मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा मोड़ के पास गिट्टी लदे ट्रक व ई रिक्शा के साथ जोरदार टक्कर हो गई है,जिसमे दो नाबालिग बच्ची समेत तीन की मौत हो गई है, वही ई रिक्शा सवार पांच लोगो बुरी तरह से जख्मी हो गया है,सभी घायल लोगो को वर्दमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पावापुरी में भर्ती कराया गया है,बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से ई रिक्शा की परखच्चे उड़ गया है,जिसमे ई रिक्शा पर सवार एक बच्ची समेत दो लोगो की मौत हो गई थी वही कुल छह लोगो को चिंताजनक हालत में वीम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया जिसमे एक 12 वर्षीय बच्ची परी कुमारी की इलाज की क्रम में मौत हो गई है,

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव मौजी मांझी के 57वर्षीय पुत्र परमेश्वर मांझी तथा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव के मिथलेश कुमार के पुत्री 12 वर्षीय परी कुमारी v गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के प्रदीप साव के पुत्री 7वर्षीय पीहू कुमारी के रूप में हुई है,वही कुल पांच घायलों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र साहिल कुमार,मदन साव के पुत्र मिथलेश कुमार तथा वारिसलीगंज के अनिल साव के पुत्र आयुष कुमार,अनुष्का कुमारी,तथा शेखपुरा जिला के फरपर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रविंदर कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार का इलाज विमस पावापुरी में चल रहा है,जानकारी के अनुसार सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है,दुर्घटना बाद स्थानीय आक्रोशित लोगो ने एनएच -31 को अंबिका बिगहा के पास घंटो जाम कर ओवरब्रिज की मांग कर रहा था,सूचना बाद संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस सहित सदर प्रखंड के बीडीओ अंजनी कुमार एसडीओ उमेश कुमार भारती तथा एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद को काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को हटाया गया था,सदर प्रखंड बीडीओ अंजनी कुमार ने बताया मृतक में परमेश्वर मांझी छोड़ दूसरे प्रखंड क्षेत्र का है, वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है




