बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!
बेगूसराय पुलिस ने नाबालिग लड़कियों एवं महिलओं को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शमशेर खलीफा के अड्डे से पिछले माह पुलिस ने छापेमारी कर 02 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।एसपी योगेंद्र कुमार ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था जिस ने मंगलवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि दिसंबर में शमशेर खलीफा के यहां छापेमारी के दौरान 07 महिला एवं 08 पुरूष को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप गिरफ्तार किया गया था एवं 02 नाबालिग बच्चिओं को सकुशल बचाया था।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शमशेर पर हत्या और देह व्यापार के कई मामले दर्ज हैं और इसका तार बेगूसराय के अलावा कई जिलों से जुड़ा हुआ है पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर इसे सजा दिलवाने का काम करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार ,एसपी बेगूसराय




