मामूली बात को लेकर विवाद में हिंसक झड़प एक दर्जन घायल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में कपड़े सुखाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया गया है कि कपड़े धोकर दीवार पर सुखाने को लेकर रखा था। इसी दौरान कपड़े से पानी टपक कर पड़ोसी के इधर चला गया था तभी दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोंनो पक्ष आपने सामने हो गया और एक दूसरे को गाली गलौज शुरू कर दिया। फिर क्या हुआ कि दोनो पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गया।

बताया गया है कि लालगंज थाना क्षेत्र के कर्ताहा पंचायत के वार्ड 1 में विकास कुमार के परिवार के लोग कपड़े धुलाई कर सुखाने के लिए अपने दीवार पर रख दिया था। इसी बीच रामवृक्ष पासवान के घर के आंगन में पानी टपकने लगा इसी को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और मारपीट का होने लगा। हिंसक झड़प में दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गया है। सभी घायलों से लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। जहाँ दोनों पक्ष का इलाज चल रहा है।

सभी घायलों का नाम

रामवृक्ष पासवान 55 वर्ष पिता सरयुग पासवान, टुनटुन पासवान 38 वर्ष पिता दसई पासवान, क़िसमत देवी 26 वर्ष पति अजय पासवान, दसई पासवान 65 वर्ष पिता स्व बटालि पासवान जबकि दूसरे पक्ष के विकास कुमार 25 वर्ष पिता स्व बालेश्वर पासवान, रिंकू देवी 45 वर्ष पति स्व बालेश्वर पासवान, दीनानाथ पासवान 20 वर्ष पिता स्व बालेश्वर पासवान , लालमुनि देवी 50 वर्ष पति राम प्रवेश पासवान सभी लालगंज थाना क्षेत्र के पंच दमिया लालगंज निवासी बताया गया है। इधर नगर थाने के पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों का फर्द बयान दर्ज कर ली है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment