श्रीमद्भागवत पुराण सप्ताह कलश यात्रा के साथ विधिवत आरंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

स्थानीय श्री साईं दर्शन मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत पुराण सप्ताह का विधिवत आरंभ बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रों से वेदी पूजन किया गया, वृंदावन धाम से आए विद्वान भागवत कथा व्यास आचार्य श्री पुरुषोत्तम शरण ने प्रथम दिवस कथा में प्रवेश कर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का संचार किया कथा व्यास ने भागवत कथा के प्रारंभ में भागवत जी के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण के लिए देवी देवता भी लालायित रहते हैं कहा कि भागवत कथा सुनने से भक्ति ज्ञान वैराग्य मूंछ के साथ धन-धान्य पुत्र पुत्री सहित मानव के समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है आचार्य पुरुषोत्तम शरण महाराज ने कहा कि कथा सुनने से पहले मनुष्य को अपने घर में माता पिता की सेवा व्रत का संकल्प लेना चाहिए आज के संगीत में कथा कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों नर-नारी बालक वृद्ध उपस्थित होकर कथा का आनंद प्राप्त किया!

Join us on:

Leave a Comment