कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
17 लाख रुपये गबन के मामले में पूछने पर कनीय अभियंता ने भगवानपुर जिप सदस्य से किया गलत ढंग से व्यवहार
लगभग 17 लाख रुपये गबन के मामले में पूछने पर कनीय अभियंता ने भगवानपुर जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी से गलत ढंग से व्यवहार किया गया। इस मामले में जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कैमूर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। लिखे गये पत्र में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि मैं समदेइया देवी भगवानपुर से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई हूं। यह कि षष्ठम राज्य वित्त आयोग याजना के अंतर्गत बीते सात माह से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विमुक्त की गयी राशि के द्वरा कोई भी कार्य क्षेत्र में नहीं कराया गया है। जोकि तीन माह में योजना कार्य पूर्ण कराया जाना है। राशि कनीय अभियंता के खाते में यथावत पड़ी हुई है। इसके बाद जब 31 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय में आयी तो जिला अभियंता के द्वारा मुझे बताया गया कि आपका कनीय अभियंता बदल दिया गया है और मुझसे गलत ढंग से व्यवहार किया गया है कि तुम्हारा कनीय अभियंता बदल दिये हैं जो करना है वो कर लेना। जिसके बाद आवेदन के लिए न्याय की गुहार लगायी हूं।




