खाना बनाने के दौरान लगी आग, मां समेत बेटा व बेटी बुरी तरह झुलसे!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गाँव मे महेंद्र राम के घर मे खाना बनाते समय आग लग गयी। इस घटना मां समेत बेटा व बेटी झुलस गई। इधर सुचना मिलते ही मौके पर पहुचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल
विकास सिंह ने बताया कि महेंद्र राम के घर मे गैस पर खाना बनाते समय गैस रिशाव के चलते आग लग गया। जिससे उनकी 45 वर्षीय पत्नी व 1 बेटा व 1 बेटी जल गयी। पत्नी का हाथ जल गया। वही बेटा बेटी काफ़ी जल गए। जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घर बिलकुल जल कर खाक हो गया। घर मे रखा सारा सामान भी जल गया है।
वही मौके पर कोई भी प्रसाशनिक व्यक्ति खबर के बाद भी नहीं पहुंचने पर जिला पार्षद ने नाराजगी जाहिर किया।
इधर घटना स्थल से हलके के राजस्व कर्मचारी को फोन कर बुलाया व पुरे क्षति पूर्ति का निरिक्षण कर गरीब परिवार को सरकारी सहायता राशि देने का मांग किया। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने सहायता के रूप मे 5000 हजार रुपया तत्काल सहायता किया। जिससे घर का पूरा सामान जल जाने से तत्काल जीवन यापन किया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment